अमेठी सिटी। बढ़ रहे साइबर अपराध व सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों पर त्वारित कार्रवाई के लिए रविवार को एसपी अनूप कुमार सिंह ने साइबर क्राइम थाना व सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण किया। इस दौरान अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का करते हुए साइबर अपराध से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
एसपी अनूप सिंह रविवार को अचानक साइबर क्राइम थाना पहुंच गए। थाना प्रभारी कंचन सिंह ने थाने में दर्ज केस, कार्रवाई समेत अन्य जानकारी ली। इस दौरान थाना प्रभारी को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए अभियान संचालित कर लोगों को जागरूक करने को कहा। कहा कि थाने पर पहुंच कर या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने वाले पीड़ितों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दशा में लोगों को साइबर ठगों से बचाना व ठगों पर कार्रवाई करना प्राथमिकता में शामिल करें।
एसपी सोशल मीडिया सेल पहुंचे। सेल प्रभारी अवनीश चौहान को आगामी त्योहार बकरीद आदि के दृष्टिगत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सतत सतर्क दृष्टि नजर रखते भ्रामक खबरों को प्रसारित करने वाले पर कार्रवाई करने को कहा। एसपी के साथ एएसपी हरेंद्र प्रताप समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।