फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अस्पताल में मरीजाें को नहीं हो परेशानी, रखें ध्यान

Wed, 21 Aug 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं नोडल अफसर
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शासन से नामित नोडल अधिकारी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, दवाओं की मौजूदगी, ऑक्सीजन प्लांट व मरीजों के उपचार की हकीकत देखी। बुधवार को नोडल अफसर सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण करेंगी। ज्वाइंट डायरेक्टर लखनऊ व नोडल अधिकारी डॉ. वंदना वर्मा मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट संचालित दिखने के बाद ओपीडी में मरीजों से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट कक्ष दवा स्टॉक व वितरण की जानकारी लेते हुए रजिस्टर चेक किया। नोडल अफसर नवजात शिशु उपचार केंद्र, ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर व पैथाेलॉजी का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत देखी।
इस दौरान मिली कमियों को दूर करने को कहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद, डॉ पीके उपाध्याय सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को नोडल अधिकारी सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें