फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से बचाव के लिए करें बेहतर उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के साथ योजना की समीक्षा करने शुक्रवार को महिला आयोग की सदस्य जिला मुख्यालय पहुंच गईं।
विज्ञापन

सदस्य ने अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करते हुए सुधार का निर्देश दिया। बैठक के बाद सदस्य ने सीएचसी अमेठी व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
महिलाओं की चिकित्सीय सुविधाओं के साथ शासन से प्रदत्त अन्य सुविधाओं की हकीकत देखने के लिए नामित महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचीं।
महिला आयोग की सदस्य ने गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर योजना की समीक्षा के साथ महिला उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी हासिल की।
बैठक में अफसरों को निर्देश देने के बाद सदस्य अमेठी सीएचसी पहुंचीं। यहां पर साफ-सफाई व वार्डों का निरीक्षण करने के बाद अधीक्षक को तत्काल अल्ट्रासांउड मशीन संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएचसी ने निकलकर महिला आयोग की सदस्य असैदापुर स्थित जिला अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में कोविड टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, महिला के उपचार की व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का सत्यापन किया।
निरीक्षण के बाद सदस्य ने जिम्मेदारों को साफ-सफाई के साथ संपूर्ण संसाधन व दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया। महिला आयोग की सदस्या में महिला के साथ कोविड संक्रमितों के उपचार में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें