अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि संस्थान में प्रवेश सत्र-2025 चतुर्थ सूची के लिए गैर चयनित अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र व समस्त मूल अभिलेखों के साथ जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश ले सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश, पंजीकरण के लिए लिंक जारी करते हुए प्रवेश, पंजीकरण की सुविधा 27 सितंबर तक की गई है। निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पंजीकरण 29 सितंबर व प्रवेश 30 सितंबर तक होगा। बताया कि उक्त निर्धारित तिथियों से पूर्व रिक्त सीटों के सापेक्ष संबंधित संस्थान में समस्त दस्तावेजों के साथ इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।