फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तहसीन, तृषा व काजल ने मारी बाजी

Sun, 23 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ बहादुरपुर में रंगोली बनाती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ बहादुरपुर में शनिवार को भाषण, निबंध, रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



भाषण प्रतियोगिता में तहसीन ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय और सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में तहसीन प्रथम, नैंसी द्वितीय और महिमा तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में तृषा ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय और रूफिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निबंध और रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लेखन क्षमता और कल्पनाशीलता दिखाई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य निशा ने कहा कि पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है। प्रतियोगिताओं से तार्किक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें