अमेठी। जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 2431 शिक्षकों को टैबलेट देने ब्लॉकवार आपूर्ति की जा चुकी है। बीईओ को चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट आवंटित कर कंप्यूटर पर आईएमआई नंबर समेत डाटा कर वितरण करने में जुटे हैं।
शनिवार को सिंहपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र में 104 विद्यालयों के 190 शिक्षकों का वितरित किया गया। शेष बचे 89 टैबलेट सोमवार को वितरित किए जाएंगे। बाजारशुकुल बीआरसी में शनिवार को 182 टेबलेट वितरित किया गया। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षकों को टैबलेट वितरित किया जा रहा है। इससे शिक्षण कार्य बेहतर होगा। संवाद