अमेठी सिटी। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा। उप क्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में शाम तीन बजे से ट्रायल लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 14 सितंबर को अयोध्या में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में दोपहर एक बजे प्रतिभाग करना होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक मुरादाबाद में होगी। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की प्रति लेकर पहुंचें।