फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 22 मवेशियों में और मिले लंपी बीमारी लक्षण

Sun, 17 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गोशाला में दवा का छिड़काव करते कर्मी
विज्ञापन
अमेठी। जिले में शनिवार को 22 और लंपी जैसे लक्षण से पीड़ित मवेशी मिले हैं। लगातार लंपी जैसे लक्षण के मवेशी मिलने से पशु पालक परेशान हैं। पशु पालन विभाग की ओर से बीमारी से पीड़ित मवेशियों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। जिले में शनिवार को लंपी जैसे लक्षण से ग्रसित 22 मवेशी मिलने के साथ ही जिले में इनकी संख्या 99 हो गई है। जिसमें अब तक छह मवेशियों के ठीक होने का विभाग दावा कर रहा है। 13 टीमों की मदद से शनिवार को को 4900 टीके लगाए गए। जिले में अब तक लंपी बीमारी से मवेशियों को बचाने के लिए 39000 टीके लगाए जा चुके हैं। पशु पालकों को बीमारी के खिलाफ जागरूक करने के साथ ही बीमारी के लक्षण मिलने पर तत्काल जानकारी देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व नोडल सुधाकर सिंह ने बताया कि जिले में तेजी के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक छह मवेशी ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें