फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसयूवी सवारों ने दुकान में की तोड़फोड़, व्यवसायी को पीटा

Sat, 09 Mar 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। मामूली विवाद से नाराज पहुंचे चार लोगों ने एक व्यवसायी की जमकर पिटाई करते हुए उसकी किराना की दुकान में तोड़-फोड़ की। शोर-शराबा सुन लोगों को आते देखकर लोग मौके से फरार हो गए। हपीड़ित व्यापारी ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुंशीगंज थाने के चंदौकी गांव निवासी संतोष कुमार गांव के पास से गुजरने वाले अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर दुकान करते है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की देरशाम मामूली विवाद से नाराज किशनुदासपुर गांव निवासी अमित कुमार एसयूवी से अपने तीन साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि चारों ने संतोष कुमार की पिटाई करते हुए दुकान में तोड़-फोड़ करना शुरू कर दी।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर लोगों को आता देख चारों मौके से भाग निकले। लोगों के पहुंचने व हमलावरों के भाग जाने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराने के बाद अमित कुमार के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएचओ शिव नारायण सिंह ने केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जल्द ही प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें