फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में सुषमा अव्वल

Wed, 23 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. रमाबाई आंबेडकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ढेमा में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभा
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रमाबाई आंबेडकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ढेमा में मंगलवार को मिशन प्रबोधन के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्राओं ने सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा सुषमा ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 10 की ऋषिका और जाह्नवी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 11 की अनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर देने में उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनमें प्रतियोगी गतिविधियों में भाग लेने का उत्साह पैदा करना है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से सामान्य ज्ञान का अध्ययन करने और विभिन्न विषयों की जानकारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्राओं को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर ध्यान देने और ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें