फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साइकिल दौड़ में सूर्यप्रताप व शिवानी अव्वल

Tue, 28 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में पांच किमी साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया था। इसमें 63 पुरुष व 45 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सूर्य प्रताप व शिवानी पहले स्थान के विजेता घोषित किए गए। प्रियांशु व आरती यादव दूसरे, युवराज सिंह और रचना अग्रहरि तीसरे स्थान पर रहे। अमन सिंह, सुधा सिंह चौथे तो चंदन यादव, करिश्मा चौहान पांचवें और विराट सैनी और अंकिता यादव छठे स्थान के विजेता रहे।


विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। उपक्रीड़ाधिकारी मोसर्रफ खान ने बताया कि 25 जनवरी को स्टेडियम में पुरुष व महिला जिम्नास्टिक और सीनियर महिला बास्केटबॉल का चयन ट्रायल किया गया था। इस दौरान शिव कुमार मौर्य, नदीम, लवली, मोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें