जगदीशपुर (अमेठी)। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित भूखंडों का सर्वेक्षण यूपीसीडा एक नोडल एजेंसी से करवा रहा है। प्राधिकरण से आवंटित भूखंडों की स्थिति का इंटीग्रेटेड डाटाबेस तैयार करने का काम तेजी से हो रहा है।
भूखंडों के इस्तेमाल की स्थिति का आकलन सर्वेक्षण में इन्वेस्ट यूपी के विकसित मोबाइल एप पर अंकित किया जा रहा है। इससे लैंडबैंक संकट से जूझ रहे औद्योगिक विकास विभाग को वास्तविक समय पर जानकारी मिल सकेगी। यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण इन्वेस्ट यूपी के विकसित मोबाइल एप्लीकेशन पर जिले के औद्योगिक भूखंडों का सर्वेक्षण करवा रहा है।
सर्वेक्षण रिपोर्ट की निगरानी के लिए एक डैशबोर्ड विकसित किया गया है। सर्वे के लिए नामित एजेंसी मेजर एडवाइजरी एलएलपी का सुपरविजन सीनियर कंसलटेंट गणेश प्रसाद, उद्यमी मित्र यूपीसीडा कानपुर वैभव बाजपेयी, उद्यमी मित्र अमेठी प्रवीण सिंह की निगरानी में सर्वेयर सेक्टरवार भूखंड संख्या पर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन पर अपेक्षित जानकारी फीड कर रहे हैं। यूपीसीडा अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि इन्वेस्ट यूपी से नामित सर्वे टीम और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विकसित एप पर सर्वे कराया जा रहा है।