फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सूरज ने बनाई सबसे अच्छी रंगोली

Wed, 30 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय हाईस्कूल सातन पुरवा में आयोजित प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सानपुरवा में मंगलवार को भाषण, निबंध, रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, सुंदर कुमार ने द्वितीय और सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, नंदला द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सूरज ने पहला, मोहिनी ने दूसरा और दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, सूरज द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहे।


प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सामाजिक, समसामयिक और शैक्षिक विषयों पर अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य राज्यश्री अवस्थी ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और तार्किक सोच भी विकसित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें