फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश व तकनीकी खराबी से आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

Wed, 26 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.गौरीगंज ग्रामीण बैंक के पास लगाया गया नया बिजली खंभा। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के कई बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति सोमवार और मंगलवार को बारिश व तकनीकी खराबियों के कारण बाधित रही। कहीं एबीसी केबल जल गई तो कहीं फॉल्ट और ट्रिपिंग के चलते घंटों बिजली गुल रही। बार-बार बिजली कटने से लोगों की रात की नींद प्रभावित हुई, वहीं सुबह पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गौरीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति सोमवार शाम से प्रभावित रही। ग्रामीण बैंक के पास जर्जर खंभा बदलने के लिए करीब दो घंटे बिजली बंद रखी गई। अमेठी उपकेंद्र के टाउन-तीन फीडर की आपूर्ति सोमवार शाम करीब 25 मिनट बाधित रही। इसके बाद टाउन-एक और टाउन-तीन फीडरों में भी कटौती हुई। रामनगर में एबीसी केबल जलने से टाउन-एक फीडर की आपूर्ति ठप हो गई, जिसे रात 12:39 बजे बहाल किया जा सका। मंगलवार को भी दोनों फीडरों की बिजली कई बार बाधित हुई।

शुकुलपुर उपकेंद्र की आपूर्ति सोमवार शाम सात बजे बंद होकर रात 10:40 बजे बहाल हुई। मंगलवार सुबह बारिश के कारण यहां तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। सेमरौता उपकेंद्र में अलग-अलग समय पर पांच घंटे से अधिक कटौती हुई। जामों उपकेंद्र की बिजली सोमवार को 55 मिनट और मंगलवार सुबह चार बजे से 10:05 बजे तक बंद रही। पनियार पावर हाउस की आपूर्ति भी सुबह तीन बजे ठप होकर आठ बजे बहाल हुई।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी लालजी ने बताया कि तकनीकी खराबियों और एबीसी केबल जलने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। सभी फॉल्ट दूर कर बिजली बहाल कर दी गई है। वहीं जगदीशपुर क्षेत्र में तेज बारिश के चलते कई 11 केवी फीडर करीब ढाई घंटे बंद रहे। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा कारणों और पेड़ों की छंटाई के लिए आपूर्ति रोकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें