फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 23 घंटे ठप रही आपूर्ति, कारोबार प्रभावित

Wed, 04 Nov 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजार शुकुल में बिजली दुरुस्त करते ऊर्जा निगम कर्मी। 
विज्ञापन
30 ग्राम पंचायतों के करीब 100 गांवों में दिक्कत, पानी के लिए भटके लोग
विज्ञापन

फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार शुकुल। भूमिगत केबल में फाॅल्ट से महोना और बाजार शुकुल उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति 23 घंटे ठप रही। बिजली गुल रहने से 30 ग्राम पंचायतों के करीब 100 गांव प्रभावित रहे। करीब एक लाख लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
खेममऊ, संसारपुर, बूबूपुर, तेंदुआ, पाली, दक्खिन गांव क्यार, शिवली, मांझगांव, महोना पश्चिम, महोना पूर्व, नीमपुर, दारानगर, सेवरा, ऊंचगांव, हुसैनपुर, सिधौली, इक्काताजपुर, इदरिया, मवैया रहमतगढ़ और अहमदपुर समेत अन्य गांवों में बिजली गुल रही। बाजार शुकुल क्षेत्र की 18 और जगदीशपुर क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में आपूर्ति ठप रही। लंबी कटौती से घरों में पानी की किल्लत हुई तो दुकानों और छोटे कारोबारों पर भी असर पड़ा। होटल कारोबारियों, किसानों और ई-रिक्शा चालकों को खास तौर पर परेशानी हुई।
विज्ञापन

बिजली पर निर्भर दुकानों का काम प्रभावित हुआ। सरकारी और निजी कार्यालयों में भी कामकाज बाधित रहा। मोबाइल की बैटरी खत्म होने पर लोग चार्जिंग के लिए दूसरे स्थानों पर भटकते रहे। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कत हुई। खेममऊ निवासी रामसुंदर यादव ने बताया कि बिजली न रहने से घर के जरूरी काम प्रभावित हुए।
बाजार शुकुल कस्बे के देवी दयाल शर्मा के अनुसार, कटौती से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पूरे भोजा तिवारी निवासी हरिकेश तिवारी ने बताया कि बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई का काम अटक गया। धनेशा पाठक निवासी रामकुमार भारती ने कहा कि बिजली न होने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन

रात-दिन जुटे रहे बिजली कर्मचारी
एसडीओ अखिलेश कुमार गिरि ने बताया कि महोना और जगदीशपुर के बीच 33 केवी भूमिगत केबल में फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। विभागीय कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे रहे। खराबी ठीक कर दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें