फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खो-खो में सुहानी की टीम विजयी

Thu, 24 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी गौरीगंज आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खो-खो खेलती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में बुधवार को मिशन प्रबोधन के तहत खो-खो और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने खेल के दौरान एकाग्रता, रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में सुहानी की टीम विजेता रही। टीम में रिया, अंजलि, रिचा, सानिया, प्रिंसी और एकता शामिल रहीं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम और आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।
भाषण प्रतियोगिता में लकी प्रथम : मुसाफिरखाना। राजकीय पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को पूर्ण मनोयोग से कार्य करना होगा। प्रतियोगिता में लकी ने प्रथम, आर्यव ने द्वितीय और साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें