फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बढ़ते दामों के बीच चीनी स्टॉक की जांच

Mon, 24 Aug 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण करती डीपीआरएमओ प्रज्ञा मिश्रा। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी। चीनी के बढ़ते दामों के बीच कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने स्टॉक की जांच शुरू कर दी है। तहसीलवार टीमें डीलरों के भंडारण पर नजर रखेंगी। तय सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में निगरानी समितियां बनाई गई हैं। इनमें क्षेत्रीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक सदस्य हैं। टीमें बाजार में स्टॉक की स्थिति देखेंगी और निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण मिलने पर कार्रवाई करेंगी।

डीएम संजय चौहान ने बताया कि जिले में चीनी की उपलब्धता सामान्य है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। स्टॉक छिपाने, कालाबाजारी करने या अनावश्यक रूप से दाम बढ़ाने की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जायस में दो प्रतिष्ठानों की जांच

डीपीआरएमओ प्रज्ञा मिश्रा की अगुवाई में टीम ने जायस क्षेत्र में श्यामजी एंटरप्राइजेज और केडिया स्टोर की जांच की। दोनों प्रतिष्ठानों में उपलब्ध स्टॉक और अभिलेखों का मिलान किया गया। श्यामजी एंटरप्राइजेज में 954 क्विंटल और केडिया स्टोर में 330 क्विंटल चीनी मिली। दोनों जगह स्टॉक निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया। जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली। चीनी की थोक दर करीब 6,100 रुपये प्रति क्विंटल बताई गई। टीम ने दोनों डीलरों को हर शुक्रवार पोर्टल पर स्टॉक अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें