फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मित्रता की मिसाल है सुदामा का चरित्र

Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। प्रेम के माध्यम से संभव कार्य, हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। सुदामा का चरित्र मित्रता की मिसाल है तो समाज में समानता का संदेश भी। श्रीमद्भागवत कथा का सात दिन श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है। ये बातें संग्रामपुर के ठेंगहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को प्रवाचक राजीव नयन शरण महाराज ने कहीं।
विज्ञापन




प्रवाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनकी लीलाओं का वर्णन कर समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता व व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, राधा-कृष्ण विवाह, मथुरा गमन, कंस वध, कुबजा उद्धार एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान यजमान रामसुंदर त्रिपाठी व उर्मिला देवी, जगदीश तिवारी, राम कृपाल तिवारी, गंगा प्रसाद तिवारी, नीलेश तिवारी, करुणेश मिश्र, अनुपम मिश्र, लल्लन तिवारी, आरना तिवारी, आशुतोष मिश्र, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें