जगदीशपुर। रामलीला समिति निहालगढ़ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को आयोजित दंगल में अयोध्या के पहलवान सुदामा दास ने बाजी मारी। राजस्थान के कड़प्पा उपविजेता रहे। दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। कुश्ती देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
दंगल में नंदिनीनगर के आशाराम, झबरा के बादल, आजमगढ़ के धीरज, जौनपुर के रवि, लखनऊ के पंकज, साई स्टेडियम के योगेंद्र, कानपुर के राजू और अनिल ने कुश्ती लड़ी। इसके अलावा लखनऊ के अरविंद और वंश, गोंडा के जितेंद्र, झांसी के अनुज, वाराणसी के आकाश और राजेश, मिर्जापुर के अभिषेक, प्रयागराज के सुनील और रायबरेली के विजय ने भी अखाड़े में जोर आजमाया।
बांदा के राज और साजन, दिल्ली के लालू, कानपुर के सूरज, कर्नाटक के रंग और लखनऊ के मनीष सहित कई पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अजीत कौशल, सोनू यज्ञसेनी, राजेश श्रीवास्तव और मुरारी कौशल आदि मौजूद रहे।