फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मधुमक्खी पालन पर मिलेगा अनुदान

Thu, 10 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मधुमक्खी पालन शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए उद्यान विभाग ने आवेदन मांगे हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत चयनित पात्रों को अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मधुमक्खी पालन इकाई की लागत 3.40 लाख रुपये निर्धारित है। पात्रों को 1.28 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। इच्छुक लोग उद्यान विभाग से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। पात्रों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जिले को चार इकाइयां स्थापित कराने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें