फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी में कार्यरत सुबोध करेंगे वाराणसी एयर शो की कमेंट्री

Fri, 23 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 वाराणसी में आयोजित एयर शो में कमेंट्री करते मुंशीगंज के कोरवा स्थित इंडो-रशियन राइफल् में उप म
विज्ञापन
अमेठी। इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड में उप महाप्रबंधक स्क्वाड्रन लीडर सुबोध दीक्षित कार्यरत हैं। भारतीय वायु सेना ने उन्हें वाराणसी में होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ हवाई प्रदर्शन के लिए आधिकारिक कमेंट्रेटर नियुक्त किया है। वह इस आयोजन में विमानों के करतबों की कमेंट्री करेंगे।
विज्ञापन


वायु सेना से सेवानिवृत्त सुबोध मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। 25 अक्तूबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देसी-विदेशी अतिथि मौजूद रहेंगे। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी के नमो घाट पर 22, 23 और 25 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें देशभर के 12 वायु सेना और नौसेना अड्डों से करीब 100 विमान हिस्सा लेंगे। इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक हार्वर्ड विमान शामिल हैं। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

सूर्यकिरण एरोबेटिक दल और सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल के करतब आकर्षण का केंद्र होंगे। चेतक हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर विशेष विन्यास बनाकर पुष्पवर्षा करेंगे। 20 से अधिक हवाई प्रदर्शनों में विवेचन का अनुभव सुबोध दीक्षित ने 14 दिसंबर 2013 को भारतीय वायु सेना में नियुक्ति प्राप्त की थी। वायु सेना में मिले अनुभव के आधार पर उन्हें वाराणसी के इस आयोजन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें