फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्कूलों में छात्रों को मिलेगी कॅरिअर गाइडेंस

Mon, 01 Sep 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएमश्री योजना से चयनित परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब कॅरिअर गाइडेंस की सुविधा मिलेगी। उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसिलिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों को उनकी क्षमता और रुचि के अनुरूप बेहतर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। जिले के 16 स्कूल इस योजना में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन




विशेषज्ञ बच्चों को रोजगार की संभावनाओं के साथ आधुनिक तकनीक से भी अवगत कराएंगे। प्रत्येक स्कूल में कॅरिअर गाइडेंस गतिविधियों और कॅरिअर मेले के आयोजन के लिए पांच हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में कॅरिअर कॉर्नर विकसित होगा। कक्षा में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्ट स्क्रीन के जरिए कॅरिअर संबंधी वीडियो समय-समय पर दिखाए जाएंगे। बच्चों की जिज्ञासाओं को समझने के लिए प्रश्न बॉक्स लगाया जाएगा, जिसमें वे अपने सवाल लिखकर डाल सकेंगे।


कॅरिअर मेले में विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी, व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस कर्मी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, आईटीआई व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य आमंत्रित होंगे। छात्रों को उनसे संवाद का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक और एक शिक्षिका को नोडल के रूप में नामित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों को सही दिशा देने के लिए कॅरिअर गाइडेंस बेहद उपयोगी कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कॅरिअर मेले से उन्हें वास्तविक अनुभव मिलेगा और भविष्य तय करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें