फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने देखे मॉडल

Wed, 07 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में आयोजित चल विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को विभिन्न मॉडलों की
विज्ञापन
जगदीशपुर। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए मंगलवार को एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। क्षेत्रीय विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में मोबाइल वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल दिखाए गए। विज्ञान आधारित फिल्मों का प्रदर्शन और विज्ञान व्याख्यान भी हुआ।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में 20 स्वचालित और हस्तचालित वैज्ञानिक मॉडल रखे गए। विद्यार्थियों ने मॉडल देखकर उनके काम करने की प्रक्रिया समझी। उन्हें अम्ल, क्षार और लवण की पहचान और उपयोग के बारे में भी बताया गया। कक्षा नौ की शना बानो ने बताया कि मोबाइल वैन में मॉडल देखकर नई जानकारी मिली, जो आगे की पढ़ाई में उपयोगी होगी।
कक्षा 12 की जिया फातिमा और हिमांशी ने कहा कि प्रदर्शनी में मिली जानकारी से मॉडल बनाकर अभ्यास करेंगी। कक्षा 11 के अरुण पांडेय ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी समय-समय पर लगनी चाहिए।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। विज्ञान शिक्षक मुकेश कुमार तिवारी ने वर्षा जल संचयन की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान विजयेंद्र श्रीवास्तव, राजन मिश्र, शैलेश तिवारी समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें