फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैंड-बाजे के साथ विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Wed, 06 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी कस्बे में निकली जनगणना जागरूकता रैली। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। आगामी जनगणना को सफल बनाने और जागरूक करने की पहल शुरू हो गई। सोमवार को अमेठी कस्बे में तहसील निकली रैली ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने बैंड-बाजे और नारों के साथ आमजन को जनगणना में सहयोग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन



रैली की शुरुआत तहसील परिसर से हुई। विद्यार्थी ‘सही जानकारी दें, जनगणना में भागीदारी करें’ जैसे नारों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को जागरूक करते रहे। बाजार और चौराहों पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल का समर्थन किया और अभियान के प्रति रुचि दिखाई। सात मई से शुरू होने वाली जनगणना को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।


सही आंकड़े ही विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं, इसलिए हर नागरिक को जिम्मेदारी के साथ इसमें सहयोग करना चाहिए। रैली पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान एसडीएम पंकज मिश्र, तहसीलदार नेहा राजवंशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें