फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नई तकनीक, नेटवर्किंग के साथ नवाचार अपनाएं छात्र

विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : कार्यक्रम में शामिल लोग।
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में बुधवार को बीबीए, बीएमएस, एमबीए और पीजीडीएओ के 2025 बैच के लिए नवागंतुक छात्र परिचय कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ सूरज पटेल, एसडीएम तिलोई अमित कुमार सिंह, कुलपति प्रो. भृगुनाथ सिंह, सह-प्राध्यापक डॉ. अनुप कुमार, मोटिवेशनल स्पीकर कमांडर वीरेंद्र कुमार जेटली और परीक्षा नियंत्रक जितेंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 से बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन–एवियोनिक्स, बीबीए इन एविएशन मैनेजमेंट, एमबीए इन एविएशन मैनेजमेंट व एविएशन लॉजिस्टिक मैनेजमेंट सहित कई पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनमें देशभर से छात्रों ने नामांकन लिया है। उन्होंने उच्च स्तरीय शिक्षण एवं शोध सुविधाओं के विकास पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को पूर्वाग्रहों से मुक्त रहकर नए विषय व तकनीक सीखने, नेटवर्किंग और नवाचार अपनाने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि सिंह ने विमानन उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया। परीक्षा नियंत्रक जितेंद्र प्रसाद ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डीपी सिंह सहित संस्थान के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें