फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेपर लीक व बेरोजगारी पर छात्रों ने उठाई आवाज

Fri, 17 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी छात्रों की गूंज अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गोकुलधाम स्थित आरआरपीजी कॉलेज के निकट छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन



युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से युवाओं की मेहनत, समय और भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाया जाए और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो।


लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अरबाज खान और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शहबाज खान ने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगा। कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दुर्गेश प्रताप सिंह, रवि मौर्य, शिवम पांडे, आलोक सिंह, बृजेंद्र सिंह, शुभम तिवारी, अमन, अफजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें