फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Fri, 09 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​स्थित नवोदय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय कला उत्सव का दूसरे दिन समापन हुआ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने संगीत, कहानी वाचन, चित्रकला, मूर्तिकला और टॉय मेकिंग में प्रतिभा दिखाई। समापन पर सीडीओ पूजा साहू ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


पहले सत्र में एकल शास्त्रीय और उपशास्त्रीय तंत्री व सुषिर वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां हुईं। इसके बाद तबला और ढोलक जैसे ताल वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी गई। नैनीताल की छात्रा अनुश्री ने बांसुरी वादन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। समूह वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति में हरिद्वार संकुल के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी संस्कृति की छाप छोड़ी।

पारंपरिक कहानी वाचन में लखीमपुर-खीरी के छात्रों ने मितौली रियासत के राजा लोने सिंह के 1857 की क्रांति में योगदान की वीरगाथा प्रस्तुत की। कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों ने इतिहास और स्थानीय विरासत को मंच पर जीवंत किया। कला प्रतियोगिता में 2डी चित्रकला, मूर्तिकला और टॉय मेकिंग में भी बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह निधि तिवारी, संदीप कुमार गुप्त और छात्र अंकित मौर्या व हर्षित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें