फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सेना में शामिल होने के लिए छात्रों को किया जागरूक

Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सैनिक स्कूल के बच्चों के साथ नौसेना अ​धिकारी
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय सेना में करियर चयन करने के लिए एआरओ अमेठी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके माध्यम से छात्रों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के निदेशक कर्नल सुनील कुमार ने 124 किमी. की साइकिल यात्रा अमेठी से प्रयागराज तक दुर्गम क्षेत्र के गांवों से होते हुए तय की। इस दौरान 1720 छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। इसमें रणंजय इंटर कॉलेज (थेघा), चंदिका इंटर कॉलेज (संदवा चंदिका), प्रताप बहादुर पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (प्रतापगढ़), ग्राम विकास इंटर कॉलेज (देलहुपुर) तथा एनसीसी कैंप, ठाकुर हर नारायणसिंह डिग्री कॉलेज (प्रयागराज) के छात्र शामिल थे। छात्रों को अपने कॅरियर का पहला कदम भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त करके तथा आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें