फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जान जोखिम में डाल रजबाहा पार कर रहे छात्र

Sat, 08 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सिंहपुर के जुगराजपुर में रजबाहा पर रखे बिजली के खंभे से जाते अभिभवक व स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। सिंहपुर के जुगराजपुर तोतानगर में रजबाहा पर 10 वर्ष पूर्व बिजली के तीन खंभे रखकर कामचलाऊ पुल बनाया गया। कंपोजिट विद्यालय के बच्चे जान जोखिम में डालकर उसी पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं। कुछ अभिभावक तो दोनों टाइम बच्चों को सुरक्षित छोड़ने व लाने जाते हैं। कई बार मांग करने के बावजूद अब तक यहां पर स्थायी पुल नहीं बन सका।
विज्ञापन




सिंहपुर की ग्राम पंचायत जुगराजपुर तोतानगर स्थित कंपोजिट विद्यालय को जाने वाला करीब 1500 मीटर मार्ग कच्चा है। रास्ते में गांव के पास पड़ने वाले रजबाहा पर ग्रामीणों ने 10 वर्ष पूर्व बिजली के खंभे रखकर अस्थायी पुल बनाया था। विद्यालय में डिहवापुर, गुलाबगंज, जुगराजपुर गांवों के बच्चे प्रतिदिन इसी पुल से जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। उक्त कच्चे मार्ग पर बारिश के दौरान कीचड़ व जलभराव की समस्या परेशानी और बढ़ा देती है। ग्रामीण लगातार रजबाहा पर स्थायी पुल बनवाए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। इसके बावजूद अब तक यहां पर स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो सका है।


नहर विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष रंजन ने बताया कि उक्त स्थान पर पुल निर्माण की मांग की जा रही है। उक्त स्थान से एक किलोमीटर पहले दोनों ओर पुल बने हुए हैं। कहा कि निरीक्षण कर जल्द ही समस्या का निस्तारण कर पुल निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन





जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

डिहवापुर निवासी रामसुमिरन ने बताया कि करीब 10 साल से स्थायी पुल निर्माण की मांग की जा रही है। जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अफसर उदासीन बने हुए हैं। गांव निवासी राजू ने बताया कि सुबह बच्चों को छोड़ना और शाम को छुट्टी के समय बच्चों को लेने जाना बड़ी जिम्मेदारी बन गई है। घरेलू कामकाज छोड़कर घर का एक व्यक्ति समय से विद्यालय पहुंच जाता है कि बच्चे सकुशल अपने घर पहुंच सकें। विद्यालय की छात्रा रंजना व छात्र हिमांशु ने बताया कि कच्चे रास्ते से आने-जाने में बारिश के समय फिसलकर गिरने से ड्रेस के साथ कॉपी किताबें भी भीग जाती हैं। छात्र आशू व शिवांश ने बताया कि पुल काे पार करने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें