फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल छात्रा ने दम तोड़ा

Wed, 10 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। इन्हौंना के पूरे शेरू मजरे फत्तेपुर गांव निवासी हौसला प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी सुभी कुमारी की मंगलवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को ई रिक्शा की टक्कर लगने से वह घायल हो गई थी।
विज्ञापन




हौसला प्रसाद ने बताया कि सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद सुभी साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान सेमरौता-कठौरा मार्ग पर ई रिक्शा की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विद्यालय के प्रबंधक उपेंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य महेश चंद्र तिवारी, अमरनाथ, सर्वेश त्रिपाठी और बृजराज तिवारी सहित शिक्षकों ने छात्रा की मौत पर शोक जताया। प्रधानाचार्य ने बताया कि सुभी कक्षा 10 की होनहार छात्रा थी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।





पहले पत्नी, अब बेटी ने छोड़ा साथ
हौसला प्रसाद ने रोते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले पत्नी का गंभीर बीमारी से निधन हो गया था। इलाज में अधिक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति पहले ही बिगड़ चुकी थी। अब बड़ी बेटी सुभी के निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में सिर्फ छोटी बेटी रूबी और हौसला प्रसाद बचे हैं। रूबी कक्षा नौ की छात्रा है। बड़ी बहन की मौत से उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें