अमेठी सिटी। पीपरपुर इलाके के मई गांव निवासी सौरभ यादव शनिवार की शाम खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहे थे। तभी रात आठ बजे उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग बाइक से लेकर जाने लगे।
रास्ते में परतोष चौराहे के पास एंबुलेंस बुलाई गई। आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने जिला अस्पताल के बजाय पहले से सीएचसी ले जाकर वहां से रेफर कराने के बाद जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। तभी सौरभ की हालत और बिगड़ गई।
इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक सौरभ ने हाल ही में नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। वह लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। पिता शोभनाथ रायबरेली में सहायक कृषि अधिकारी है। संवाद