अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार को रामगढ़ निवासी दो सगी बहनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
मंगलवार की शाम को घरों में चूल्हे नहीं जले। दोनों मृतकों का श्रृंगवेरपुर में अंतिम संस्कार किया गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से ब्लाॅक के गांव रामगढ़ निवासी राजाराम कोरी की पुत्री जया और प्रिया की मौके पर मौत हो गई थी। बुधवार को प्रतापगढ़ में पोस्टमॉर्टम होने के बाद दोनों शवों को लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर चले गए।