फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांप देख खड़ी की बाइक, ट्रक ने रौंदा

Wed, 07 Aug 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में जामो मार्ग पर पूरे मुराइन गांव के पास सड़क से गुजरते सांप को बाइक खड़ी कर देख रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने बाद में ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक का चालक फरार है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गडरियाडीह निवासी मोहम्मद चांद (25) सोमवार की रात बाइक से जोरावरपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में जगदीशपुर-जामो मार्ग पर थाना क्षेत्र के पूरे मुराइन गांव के पास सड़क पर रेंगते सांप को वह बाइक खड़ी कर देखने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में चांद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस सूचना देकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल चांद मोहम्मद को लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। उपचार के दौरान देररात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रकरण में ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक फरार है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में सबसे छोटा था, बहन रो रोकर बेहाल
बेटे की मौत की खबर सुनकर मां किशमतुल निशा का रो कर बुरा हाल है। घटना के वक्त पिता जैनुद्दीन दिल्ली में थे। वहां से घर के लिए निकल चुके थे। जिनका इंतजार परिजन कर रहे हैं। भाई महबूब, माशूक, नौशाद, महफूज, सहील, वसीम के बीच चांद सबसे छोटा था। भाई की मौत की खबर सुनकर गमगीन है तो एकलौती बहन रोशनी भाई की मौत के बाद बेसुध पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें