फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मामूली विवाद में चलीं लाठियां, आठ घायल

Mon, 21 Jul 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल थाने के बाहर प्रदर्शन करते मारपीट में घायल। संवाद
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। शिवली गांव में रविवार सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इससे आठ लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने बाजारशुकुल थाने के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन




शारदा प्रसाद तिवारी के मुताबिक रविवार को वह खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के नरेंद्र बहादुर सिंह, रवींद्र और राहुल सिंह खेत में पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शारदा प्रसाद का आरोप है कि हमले के दौरान राहुल सिंह ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। हमले में शीतला प्रसाद, शारदा देवी, आलोक तिवारी, यशोदा देवी और राकेश घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि उनके पिता खेत देखने गए थे, तभी शारदा पक्ष के लोगों ने घर से बुलाकर हमला कर दिया। इस पक्ष से नरेंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह और रामकिशोर सिंह घायल हो गए।


घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से शीतला, शारदा, आलोक, नरेंद्र, सत्येंद्र और रामकिशोर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद थाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की समय पर कार्रवाई न होने के कारण गांव में स्थिति बिगड़ी। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है, जिस कारण कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें