फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मजदूरी मांगने के विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल

Mon, 20 Jan 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मजदूरी मांगने के विवाद में रविवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के तीन तो दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




जायस कोतवाली क्षेत्र के ओदारी गांव में गंगाराम व लठ्ठन पक्ष में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से गंगाराम, टीरू व संजय तो दूसरे पक्ष के लठ्ठन, रुखसाना, वफाती और अफसाना घायल हो गए।


सभी घायलाें का सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाते हुए ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंगाराम व टीरू और अफसाना की हालत नाजुक देख रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि गंगाराम की तहरीर पर पांच पर तो लठ्ठन की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें