फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली लाठियां, फूटे सिर, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के सवनगी गांव में सोमवार को भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जाता है की रात नौ बजे के करीब गांव के मल्हू प्रजापति अपने तीन साथियों के साथ गांव स्थित एक किराने की दुकान पर पहुंचा और गुटखा लिया। दुकानदार द्वारा पैसा मांगने पर देने से इंकार करते हुए भंडारे की तरफ जाने लगे।
पुन: मांगने पर गाली गलौज करके सभी अभद्रता करने लगे। फिर दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। हल्ला सुन ग्रामीणों का हुजूम लाठी-डंडा लेकर निकल पड़ा। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक तरफ से राजकुमार (32), अंजू (25), उमेश कुमार (22), सत्यम (15) और दूसरी तरफ से अनिल कुमार (23), सोहन लाल (30) घायल हो गए।
विज्ञापन

एक घायल युवक को इलाज के लिए चार पहिया वाहन से ले जाए जाते समय आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भादर ले गए।
जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अनिल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। गांव में तनाव का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया की दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें