फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने शुरू की जांच

Thu, 16 Oct 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज में फर्जीवाड़े को लेकर एक माह बाद स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ ने जांच शुरू की है। बुधवार को काउंसिल की टीम ने कई छात्राओं को फोन कर कॉलेज से जुड़ी जानकारी मांगी। अधिकारियों ने एडमिशन फीस, प्रमाणपत्र और पढ़ाई से जुड़ी प्रक्रियाओं पर सवाल पूछे।
विज्ञापन



छात्रा प्रिंसी ने बताया कि काउंसिल के अधिकारियों ने कॉलेज के संचालन और फीस से जुड़ी जानकारी ली। मेडिकल फैकल्टी के अधिकारियों ने कहा है कि अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज की मान्यता नहीं है। जब प्रिंसी ने पूछा कि फीस कब वापस मिलेगी तो इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। प्रिंसी ने कहा कि कॉलेज बंद है। अधिकारी चुप हैं और हमारा भविष्य अधर में है।


छात्रा कोमल ने कहा कि शिकायत करने के बावजूद केवल जांच का भरोसा दिया जा रहा है। मेहनत से जुटाई गई फीस लौटने की उम्मीद काेई नहीं बंधा रहा है। हमने कॅरिअर बनाने का सपना देखा था, लेकिन अब सब कुछ बर्बाद होता दिख रहा है। शिवानी ने कहा कि कॉलेज ने झूठे वादों से ठगी की और अब अधिकारी केवल कागजों पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी उम्मीदें टूट चुकी हैं। कोई अधिकारी जवाबदेही नहीं ले रहा है।
विज्ञापन



अभिभावक विपिन द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए जमा की गई मेहनत की पूंजी अब फंस गई है। न कॉलेज खुल रहा है, न फीस लौटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की धीमी कार्रवाई से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। छात्राओं ने कहा कि काउंसिल की पहल से थोड़ी उम्मीद जगी है, लेकिन राहत तभी मिलेगी जब कॉलेज प्रबंधन पर ठोस कार्रवाई होगी और फीस वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें