फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हॉकी में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम चैंपियन

Fri, 11 Oct 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जूनियर बालिका वर्ग हॉकी व बालक वर्ग हैंडबाल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। हॉकी बालिका वर्ग का पहला मैच रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज और फौजी फैक्टरी टीम के बीच हुआ। यह मैच फौजी फैक्टरी टीम ने 7-3 के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन



दूसरा मैच रणवीर नगर और शिव प्रताप इंटर कॉलेज टीम के बीच हुआ। शिव प्रताप इंटर कॉलेज ने 3-1 अंक के अंतर से रणवीर नगर को हराया। सेमीफाइनल मैच राजकीय इंटर कॉलेज और फौजी फैक्टरी टीम के बीच हुआ। फौजी फैक्टरी ने 3-2 के अंतर से राजकीय इंटर कॉलेज की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और शिव प्रताप इंटर कॉलेज टीम के बीच हुआ।


स्टेडियम ट्रेनीज ने 3-2 के अंतर से मैच जीत कर फाइनल में अपना मुकाम पक्का किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फौजी फैक्टरी और स्टेडियम ट्रेनीज टीम के बीच हुआ। स्टेडियम ट्रेनीज टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-1 के अंतर से फौजी फैक्टरी को हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन



हैंडबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता का पहला मैच रामनगर क्लब और सेपियन पब्लिक स्कूल टीम के बीच हुआ। सेपियन पब्लिक स्कूल टीम ने 20-15 के अंतर से रामनगर क्लब को हराकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में जंगल रामनगर क्लब को रणवीर इंटर कॉलेज टीम ने 23-11 के अंतर से शिकस्त दी। सेमीफाइनल मैच गांधी इंटर कॉलेज और सेपियन पब्लिक स्कूल टीम के बीच हुआ। गांधी इंटर कॉलेज टीम ने 21-14 के अंतर से सेपियन पब्लिक स्कूल को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में रणवीर इंटर कॉलेज ने 26-16 के अंतर से महाकाल स्पोर्ट्स क्लब टीम को पराजित किया।


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांधी इंटर कॉलेज और रणवीर इंटर कॉलेज टीम के बीच हुआ। रणवीर इंटर कॉलेज ने 32-31 के अंतर से गांधी इंटर कॉलेज टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व फुटबाॅल खिलाड़ी श्रवण कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमांशु अग्रहरि ने किया। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद व मोहम्मद मोसर्रफ खान, राम आसरे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें