फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्टेडियम ट्रेनीज बनी चैंपियन

Wed, 24 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी और फुटबॉल के मैत्री मुकाबले आयोजित किए गए। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में स्टेडियम ट्रेनीज ने दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 के समान अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन




हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनीज का मुकाबला राज गौरव पब्लिक स्कूल की टीम से हुआ। शुरुआत से ही स्टेडियम ट्रेनीज के खिलाड़ियों ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और 4-1 से जीत हासिल की। फुटबॉल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज और श्री शिवप्रताप इंटर कॉलेज की टीम आमने-सामने रही। इस मैच में भी ट्रेनीज ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर 4-1 से जीत दर्ज की।


उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करना और उन्हें खेलों से जोड़ना है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान कई कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें