फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का पीडीए का नारा धोखा : प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 05 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भारतीय संविधान को कमजोर किया। भाजपा संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। सपा का पीडीए का नारा पूरी तरह धोखा है। ये बातें तिलोई में आयोजित बसपा की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण अभी तक देश में सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर नहीं हुई है। बसपा सरकार ने एक किमी की दूरी पर स्कूल खोले थे। भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान तिलोई के युवा सपा नेता प्रदीप यादव, मोहित मौर्य, धीरेंद्र मौर्य, सोनू और इंद्र कुमार पाल बसपा में शामिल हुए।


इस दौरान जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, अरुण कुमार गौतम, बबलू पांडेय, राज पाल, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, केके आर्य, राम अभिलाष बौद्ध, लक्ष्मण प्रसाद, धर्मराज कोरी, विजय गौतम, विजय प्रजापति, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें