फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नौ लाख से 36 जीआईसी की खेल सुविधाओं का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में संचालित राजकीय इंटर काॅलेजों में शिक्षा के साथ खेल जगत की प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा। विद्यार्थियों को खेल अभ्यास कराया जा सके इसके लिए 36 राजकीय इंटर कॉलेजों को 25-25 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इससे खेल सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 36 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत 52 हजार विद्यार्थियों को सुविधाओं के बीच शिक्षित किया जा रहा है। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ खेल की छिपी प्रतिभा को संवारने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अब तक विद्यार्थियों को प्रतिदिन खेल अभ्यास करा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने की योजना बनाई है। इसके लिए विद्यालयों के खाते में 25-25 हजार रुपये भेज दिए गए हैं।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि इससे बड़े खेल मैदान वाले विद्यालय वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट बैट, गोल पोस्ट, भाला, डिस्कस से जुड़ी सामग्री खरीद सकेंगे। छोटे खेल मैदान वाले विद्यालयों के लिए बास्केटबॉल, रेनबो लेडर, माउंटेन क्लाइंबर, सैटेलाइट क्लाइंबर समेत अन्य सामग्रियां सुझाई गईं हैं। इंडोर खेल के लिए टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, स्किपिंग रोप, हुलाहुप्स, डंबल और लूडो जैसी खेल सामग्री खरीदी जा सकेंगी। इसके अतिरिक्त परंपरागत खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा दौड़, घटिका, घेरा रोलिंग, आंख मिचौली, रस्साकशी आदि खेलों में प्रयुक्त होने वाली खेल सामग्रियां भी खरीदी जा सकेंगी।
विज्ञापन



विद्यालय स्तर पर बनेगी क्रय समिति
खेल सामग्री के चयन, क्रय एवं रखरखाव के लिए सात सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। इसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष होंगे। विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक, स्थानीय निकाय/पंचायत के प्रतिनिधि, अभिभावकों में से एक स्त्री, एक पुरुष, ग्राम शिक्षा समिति के एक सदस्य होंगे। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक को सदस्य सचिव बनाया जाएगा।

मिलेगा मौका, बढ़ेगा सम्मान
राजकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में काफी प्रतिभा छिपी है। इन्हें पहचान कर निखारने की जरूरत है। खेल जगत की प्रतिभा को उभार कर प्लेटफाॅर्म देने में खेल सामग्री सहायक साबित होगी। प्रधानाचार्यों को नियमानुसार खेल सामग्री क्रय कर विद्यार्थियों को तैयारी कराते हुए प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया गया है। सामग्री क्रय करने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें