फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ग्रामीण क्षेत्र में संसाधन व सुविधाओं की कमी से समाप्त हो रही खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में खेल मैदान निर्माण की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अपर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है। पत्र मेें सभी ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करने के साथ मनरेगा योजना से संसाधन व सुविधाओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

सुविधाओं व संसाधनों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र में दम तोड़ रही प्रतिभा की हौसला आफजाई के साथ उन्हें अपने आसपास सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अपर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
पत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर खेल मैदान विकसित करने को कहा गया है। पत्र में यथा संभव प्राथमिक स्कूल के आसपास भूमि चिन्हित कर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम से उसे मैदान की शक्ल देने, समतलीकरण, बाउंड्रीवॉल निर्माण तथा सुविधा व संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने सभी एसडीएम को पत्र जारी कर राजस्व कर्मियों की मदद से खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित करने तथा जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही वहां खेल के मैदान के लिए भूमि आरक्षित कर रिपोर्ट देने को कहा है।
भूमि चिन्हित करने के बाद एडीएम ने एसडीएम को बीडीओ से समन्वय स्थापित कर खेल मैदान में सुविधा व संसाधन की मौजूदगी सुनिश्चित करते हुए ग्राम पंचायतों से संचालन करवाने को कहा है। खेल मैदान में ग्रामीणों के खेल का अभ्यास कराने के साथ बेहतर खेल करने वाले प्रतिभागी को जिला, मंडल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करवाने का भी निर्देश दिया गया है।
अतिक्रमण मुक्त होगी भूमि
पूर्व में ग्राम पंचायतों में चिन्हित खेल मैदान की भूमि को अभियान चलाकर कर अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। मैदान के अतिक्रमण मुक्त होने के बाद मैदान में सुविधा व संसाधन की व्यवस्था करने के साथ लेखपाल को भविष्य में मैदान पर अतिक्रमण नहीं हो इसके लिए निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। भूमि पर अतिक्रमण होने की दशा में लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें