फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi Accident News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, सड़क पर बिखरे शव के चीथड़े; साथी की हालत नाजुक

Tue, 21 Jan 2025 10:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

Amethi Bike Accident News: अमेठी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। एक युवक की मौत हो गई। शव के चीथड़ें सड़क पर बिखर गए। वहीं साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bike Accident In Amethi: यूपी के अमेठी में सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। युवक के शव की चीथड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हादसा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुक्खा का पुरवा गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी हरि नारायण के 24 वर्षीय बेटे तूफानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गांव के ही जगन्नाथ का बेटा रोहित घायल हो गया। हादसा इतना भी भीषण था कि शव के चीथड़े सड़क पर बिखर गए। 

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव समेटकर कब्जे में लिया। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जायगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें