फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यात्रियों को राहत चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 16 Feb 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आर​​क्षित टिकट बुक करवाते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली और सहालग के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे ने दिल्ली के यात्रियों को राहत दी है। वाराणसी और दिल्ली के बीच स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 24 फरवरी से सात मार्च तक प्रतिदिन अप और डाउन दोनों दिशाओं में चलेगी। आरक्षित श्रेणी की बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों ने टिकट लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



तीन मार्च को होली है। अमेठी और गौरीगंज से होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ, पद्मावत और नीलांचल एक्सप्रेस समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों में कई दिन पहले सीटें भर गई थीं। कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की चिंता बढ़ रही थी। विशेष ट्रेन की घोषणा के बाद लोगों को राहत मिली है।


दिल्ली-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस दोपहर 1:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी-दिल्ली स्पेशल रात 9:40 बजे प्रस्थान करेगी। इस सेवा का ठहराव अमेठी और गौरीगंज स्टेशन पर नहीं है।
विज्ञापन



जिले के यात्रियों को रायबरेली, प्रतापगढ़ या लखनऊ से ट्रेन पकड़नी होगी, फिर भी अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने से यात्रा आसान होगी। गौरीगंज निवासी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पहले टिकट वेटिंग में था, अब स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल गई। पूजा सिंह ने कहा कि परिवार के साथ दिल्ली जाना था, नई ट्रेन शुरू होने से यात्रा तय हो सकी।


मोहम्मद आरिफ के अनुसार सामान्य ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही थी, अब परेशानी कम हुई है। रवि पांडेय ने बताया कि बुकिंग खुलते ही टिकट ले लिया, जिससे त्योहार पर घर पहुंचना आसान होगा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने विशेष ट्रेन के संचालन और आरक्षण शुरू होने की पुष्टि की है। अतिरिक्त सेवा से त्योहार के दौरान यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें