फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: त्योहार पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू

Tue, 17 Sep 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अक्तूबर और नवंबर में पड़ने वाले त्योहार पर दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। यात्रियों को ट्रेन यात्रा के दौरान सुविधा देने के लिए रेलवे वाराणसी-गाजियाबाद स्पेशल ट्रेन संचालित करने जा रहा है। स्पेशल ट्रेन के आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन वाराणसी और गाजियाबाद के बीच अक्तूबर और नवंबर महीने में चलेंगी। इससे त्योहारों पर यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। वाराणसी से गाजियाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वाराणसी से यह गाड़ी रात 10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। अमेठी में इस ट्रेन के पहुंचने का समय रात 1:14 बजे निर्धारित है। इसी तरह गाजियाबाद से वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गाजियाबाद से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 5:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। अमेठी में यह ट्रेन मध्यरात्रि 01:30 बजे आएगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव भदोही, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर भी होगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इससे त्योहारों में यात्रियों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें