फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दीवाली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, प्रतापगढ़ से मिलेगी सफर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दीप के पर्व दीपावली पर घर आने-जाने की इच्छा रखने वाले परदेसियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए वाराणसी-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। इसके बाद भी जिले के लोगों की मुश्किल कम नहीं होगी। क्योंकि जिले में इस ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। ट्रेन से सफर करने के लिए प्रतापगढ़ जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

त्योहारों में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छठ और दीपावली को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। वाराणसी से दिल्ली के बीच ट्रैक पर एक स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। स्पेशल रेलगाड़ी छह नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को नई दिल्ली से शाम 07.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी–नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 07 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को वाराणसी से शाम 06.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बे वाली स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ तथा प्रतापगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन का ठहराव अमेठी जिले में नहीं है। ऐसे में जिले में लोगों को ट्रेन पर यात्रा करने की सुविधा प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से मिलेगी। पर्व पर घर आने की इच्छा रखने वाले यात्री समय से अपना टिकट बुक करा सकते हैं। ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे लखनऊ दीपक कुमार ने वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन संचालन की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संचालित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के फेरे में वृद्धि या दूसरी स्पेशल ट्रेन भी संचालित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें