फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तिलोई में 14 संपर्क मार्गों की होगी विशेष मरम्मत

Wed, 18 Nov 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना। गांवों की जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों को जल्द राहत मिलेगी। विधानसभा क्षेत्र के 14 संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत के प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी दे दी है। विभाग जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू कराएगा। इससे किसानों को उपज मंडी तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

स्वीकृत मार्गों में मटेरवा चौराहे से रमई, अरियांवा, तामामऊ बेरारा, पाकरगांव, रस्तामऊ कैनाल पटरी, जेहटा उसरहा, सेमरौता-शिवरतनगंज मार्ग से जगतपुर और कुसुम्भी संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा गोयन सिन्दुरिया, रस्तामऊ से फूला, गोयन सिन्दुरिया से रामपुर खास, हजारीगंज से कोटवा, पूरे भावा (निगोहा) और आशापुर रूरू मार्ग की मरम्मत होगी।
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि बेहतर सड़कें विकास की रीढ़ हैं। अधिशासी अभियंता रमेश सिंह ने बताया कि जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें