फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गणित की मुश्किलें हल करेगी विशेष किट

Mon, 08 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गणित के जटिल सवालों से परेशान छात्रों के लिए जल्द ही जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विशेष किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में ज्यामिति इंस्ट्रूमेंट, मीटर टेप, थर्मामीटर, काउंटिंग ग्रिड, क्यूब्स, क्लॉक, मेजरिंग कंटेनर और मीटर स्केल जैसी सामग्री शामिल है, जो छात्रों को गणित की अवधारणाओं को आसान और समझने योग्य तरीके से सिखाएगी।
विज्ञापन



जिले के 37 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 7914 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के गणित के प्रति लगाव को बढ़ाने और पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए इन किटों का उपयोग किया जाएगा। गणित विषय को अक्सर चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन विशेष किट के माध्यम से इसे सीखना सरल और आकर्षक बन जाएगा। छात्रों के लिए तैयार किए गए उपकरण, जैसे कि काउंटिंग ग्रिड और क्यूब्स, उन्हें जोड़-घटाव, ज्यामिति और माप जैसी अवधारणाओं को प्रयोगात्मक तरीके से समझने में मदद करेंगे।



क्लॉक और मेजरिंग कंटेनर से समय और मात्रा की अवधारणाएं भी आसानी से सीखी जा सकेंगी। विशेष किट से न सिर्फ छात्रों का गणित के प्रति रुझान बढ़ेगा, बल्कि पढ़ाई को रोचक बनाने में भी मदद मिलेगी। शिक्षक वर्ग इसका उपयोग कर छात्रों को सरल उदाहरण और अभ्यास के माध्यम से कठिन अवधारणाओं को आसानी से समझा सकेंगे। किट का उद्देश्य केवल सवाल हल कराना नहीं बल्कि छात्रों की समझ और विश्लेषण क्षमता को बढ़ाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें