फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छठी पर श्रीकृष्ण का किया विशेष शृंगार

Fri, 22 Aug 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जामों के नंदमहर ​स्थित मंदिर में राधा और कृष्ण की आरती उतारते पुजारी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भगवान श्रीकृष्ण की छठी श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाई। खास पकवान बनाकर उसका भोग अर्पित किया गया। घरों और मंदिरों में प्रभु का विशेष शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण की छठी पूजा करने के लिए सूर्योदय से पहले स्नान किया और स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा की तैयारी की। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर बालगोपाल की प्रतिमा स्थापित की। पंचामृत से स्नान कराने के बाद बाल गोपाल को पीले रंग के नए वस्त्र पहनाकर चंदन-तिलक लगाकर पुष्प-माला से सजाया।


कई जगह श्रद्धालुओं ने मोरपंख, बांसुरी और आभूषण आदि से बाल गोपाल का विशेष शृंगार किया। घी का दीपक जलाकर भक्तों ने आरती करने के बाद भगवान को भोग अर्पित किया। छठी के मौके पर महिलाओं ने घरों में खास पकवान तैयार कर भगवान को भोग अर्पित किया।
विज्ञापन




श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
फुरसतगंज (अमेठी)। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में विपिन कुमार व राहुल यादव की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अमित, राजू चौरसिया, संजय यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)



त्रिसुंडी में बालभोज का आयोजन

भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठे दिन बृहस्पतिवार शाम छठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख भादर प्रवीन कुमार सिंह की अगुवाई में बालभोज किया गया। टीकरमाफी आश्रम के संस्कृत विद्यालय के छात्रों सहित आसपास के बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मनीष सिंह, डाॅ. रामकरन मौर्य , आशुतोष कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें