फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता।-स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को धमकी देने व उनके काफिले पर हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन



सपा के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना ने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद सांसद के काफिले पर हमला किया गया, जो निंदनीय है। दिए ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्थाध्वस्त हो गई है। दलित और पिछड़े वर्गों पर अत्याचार और हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं।


सांसद रामजी लाल सुमन को लगातार धमकी मिल रही है। काफिले पर हमला होना लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों पर सीधा हमला है। पदाधिकारियों ने दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई किए जाने और सांसद की सुरक्षा कराए जाने की मांग की। पार्टी प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। इस दौरान अरशद अहमद, राम सिंह, श्रीराम, सूबेदार यादव, गुंजन सिंह, दीपू तिवारी, मनीराम वर्मा, प्रतिमा यादव, केडी सरोज, पंकज शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें